समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
अम्बेडकर चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया।
पुतला फूंकने की कोशिश के दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने का प्रयास किया।
प्रदर्शन को देखते हुए नगर कोतवाली, कोतवाली देहात, अंतू और कोहंडौर समेत चार थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने साथ ले गई।
प्रदर्शन में रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा और पट्टी विधायक राम सिंह पटेल समेत कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को अम्बेडकर चौराहे से हटाया। कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती जारी रही।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hello Be Carefull