प्रतापगढ़ का बेटा शुभ किशन शुक्ला भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा रहा धमाल , सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी के साथ लेकर आ रहा है सुपर हिट फिल्म...📽️

जनपद प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील की माटी से निकला एक साधारण परिवार का बेटा आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष और प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहा है।

हम बात कर रहे हैं शुभ किशन शुक्ला की, जिनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म “चलो रे डोली उठाओ कहार” बहुत जल्द दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है।

इस फिल्म में उनके साथ सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह नजर आएंगी , यह खबर न सिर्फ शुभ किशन के लिए, बल्कि पूरे जनपद प्रतापगढ़ के लिए गर्व और खुशी का विषय है।



शुभ किशन शुक्ला का जन्म पट्टी तहसील के एक सामान्य परिवार में हुआ, बचपन से ही उन्हें संगीत और कला से गहरा लगाव था।

स्कूली शिक्षा के दौरान वे हर मंच, हर कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने से कभी पीछे नहीं हटे।

उनके सपने बड़े थे, जोश और जुनून से भरे हुए थे , उनके पिता मुंबई में ऑटो ड्राइवर के रूप में काम करते थे और शुभ किशन चाहते थे कि वे अपने पिता के संघर्ष का सहारा बनें ,  इसी सोच ने उन्हें दिन-रात मेहनत करने की प्रेरणा दी।

आज से लगभग 10 वर्ष पहले, महुआ टीवी चैनल पर आने वाले शो सुरों का महासंग्राम में उन्होंने अपने भविष्य को आजमाने के लिए ऑडिशन दिया। पहले राउंड में चयन हुआ, लेकिन दूसरे राउंड में वे बाहर हो गए , यह असफलता उनके हौसले को तोड़ नहीं सकी। उन्होंने सपने देखना नहीं छोड़ा, बल्कि म्यूजिकल क्लास जॉइन कर सिंगिंग और एक्टिंग में खुद को और निखारना शुरू किया।

लगातार मेहनत का नतीजा यह रहा कि अब तक शुभ किशन शुक्ला लगभग 17 से अधिक म्यूजिकल एल्बम में सिंगिंग और एक्टिंग कर चुके हैं।

वर्ष 2022 में उन्हें टीवी सीरियल " बंधन टूटे ना " में काम करने का अवसर मिला , इसके बाद सुप्रसिद्ध सीरियल " परशुराम" में उन्हें लीड कैरेक्टर निभाने का मौका मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने धीरे-धीरे मजबूत कदम रखे। अक्षरा फिल्म में वे दूसरे हीरो के रूप में नजर आए, वहीं छठ के बरतिया में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

अब बहुत जल्द आने वाली फिल्म "चलो रे डोली उठाओ कहार" में शुभ किशन शुक्ला मुख्य अभिनेता के रूप में दिखाई देंगे, और उनकी हीरोइन होंगी अक्षरा सिंह ।

यह फिल्म उनके संघर्ष की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है ,

शुभ किशन शुक्ला की यह यात्रा साबित करती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो मंज़िल जरूर मिलती है। आज उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में उभरते सितारे के रूप में लिया जा रहा है और उनके साथ ही जनपद प्रतापगढ़ का नाम भी रोशन हो रहा है।

यह कहानी सिर्फ एक कलाकार की नहीं, बल्कि हर उस युवा की है जो छोटे शहर से बड़े सपने लेकर निकलता है और मेहनत के दम पर उन्हें साकार करता है। 

टिप्पणियाँ